बालोद| पीएम श्री सेजेस अर्जुन्दा में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। अरपा, इंद्रावती, महानदी, शिवनाथ हाउस चार केटेगरी में प्रतिभागी बच्चे शामिल हुए। रस्साकशी में महानदी ने शिवनाथ को शिकस्त दी। खो-खो बालिका में अरपा हाउस ने 9 अंक हासिल कर शिवनाथ हाउस को एक अंक से हराया। आलू दौड़ 100 मीटर, गोला फेंक, कुर्सी दौड़, 50 मीटर दौड़, कबड्डी, रिले रेस में भी प्रतिभागी बच्चों ने हुनर दिखाया।


