विसरा जांच के बाद आरक्षक की मौत की वजह स्पष्ट होगी

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम टेकापार के खेत में गुरुवार को आरक्षक लिकेश पटेल (35) की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली थी। पीएम करने वाले डॉक्टरों ने आत्महत्या की आशंका जताई है लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं किया है। इस वजह से पुलिस ने विसरा जांच कराने का निर्णय लिया है। टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि विसरा जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल आत्महत्या की आशंका है। किसी व्यक्ति की संदिग्ध मौत के बाद आंतरिक अंग (लिवर, किडनी, आंत) के नमूने (विसरा) लेकर फॉरेंसिक लैब में रासायनिक परीक्षण किया जाता है ताकि मौत का असली कारण पतला चल सकें। टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि परिजनों ने जानकारी दी है कि लिकेश 31 दिसंबर को दोपहर 2 या 3 बजे के आसपास घर से निकला था। जिसके बाद खेत में लाश मिलने की जानकारी मिली। आरक्षक मोहला मानपुर जिले में पदस्थ था। गुरुवार को खेत में लाश मिलने की सूचना के बाद एसपी योगेश पटेल भी पहुंचे थे। आरक्षक कई दिन से डयूटी भी नहीं कर रहा था। अंतिम बार कब ड्यूटी किया, टेकापार के घर में कब से निवासरत था। इस संबंध मंे परिजनों से पुलिस पूछताछ करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *