बालोद| करहीभदर से पर्रेगुड़ा मार्ग पर ग्राम दर्रीटोला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सीआरपीएफ के जवान गोपीचंद नेताम (30 वर्ष) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोमवार को गोपीचंद अपने घर से बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान दर्रीटोला के पास अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद गुरूर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। गढ़चिरौली महाराष्ट्र में गोपीचंद की पोस्टिंग हुई थी। एक माह की छुट्टी में घर आया था। बालोद थाने में धारा 281,106 (1)के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।


