10वीं की परीक्षा शुरू, हिंदी का पर्चा देने 142 विद्यार्थी नहीं पहुंचे

भास्कर न्यूज | बालोद सोमवार को कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। हिंदी विषय का पर्चा देने 111 केंद्रों में 10 हजार 384 में से 10 हजार 242 परीक्षार्थी पहुंचे। वहीं 142 अनुपस्थित रहे। शिक्षा विभाग के अनुसार नकल प्रकरण निरंक रहा। बालोद ब्लॉक के 16 केंद्रों मंे 1830 में से 1812 परीक्षार्थी व 18 अनुपस्थित रहें। गुरूर के 19 केंद्रों में 1845 में से 1824 उपस्थित व 21 अनुपस्थित रहंे। डौंडीलोहारा के 29 केंद्रों में 2585 मंे से 2550 उपस्थित व 35 अनुपस्थित रहे। गुंडरदेही के 26 केंद्रों में 2340 में से 2311 उपस्थित व 29 अनुपस्थित रहे। डौंडी के 21 केंद्रों में 1784 में से 1745 परीक्षार्थी व 39 अनुपस्थित रहे। दो ब्लॉक डौंडी व लोहारा में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 30 से ज्यादा रही। वहीं गुंडरदेही व गुरूर में 20 से ज्यादा परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बालोद ब्लॉक में 20 से कम परीक्षार्थी केंद्रों में नहीं पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *