वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत:अपनी बहन के घर जा रहा था, दमोह के हथिनी गांव के पास हुआ हादसा

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना बुधवार शाम नोहटा थाना क्षेत्र के हथिनी गांव के पास हुई। युवक की पहचान अमृत अहिरवार (22) के रूप में हुई है।
बहन के घर दतला गांव जा रहा था युवक मृतक अमृत अहिरवार, पिता देवकरण अहिरवार, भाट बमोरी, थाना बटियागढ़ का निवासी था। वह अपनी बहन के घर दतला गांव जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमृत का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था।
एकलव्य विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था युवक सूचना मिलने पर नोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त होने के बाद उसे जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। मृतक के चाचा पवन अहिरवार ने बताया कि अमृत दमोह के एकलव्य विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था और बुधवार सुबह गांव से कॉलेज आया था।
कल होगा शव का पीएम दोपहर में वह अपनी बहन से मिलने दतला गांव जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। अमृत के दो भाई और एक बहन है। बेटे की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। नोहटा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *