विदिशा के रामलीला मैदान में मिला युवक का शव:दो दिनों पहले ही जेल से छूटा था

विदिशा के रामलीला इलाके में आज (गुरुवार) एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जांच पड़ताल में शव की शिनाख्त नटेरन निवासी निलेश के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि निलेश आपराधिक प्रवृत्ति का था। वह चोरी के मामलों में पहले भी जेल जा चुका था। दो दिनों पहले ही जेल से छूटा था। परिजनों ने बताया कि निलेश नशे का आदी था। वह परिवार से बार-बार पैसों की मांग करता था और पैसे न मिलने पर विवाद भी करता था। शराबखोरी के कारण उसने सिलाई का काम भी छोड़ दिया था। परिवार के सदस्य उसे अपने साथ रखने से कतराने लगे थे। वह अविवाहित था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में उसने खाना-पीना छोड़ दिया होगा, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस आत्महत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। फिलहाल, शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिससे मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *