विद्याधर नगर; श्रीमद् भागवत कथा 9 से; कलश यात्रा के साथ होगी शुरू

जयपुर | श्री गिर्राज संघ परिवार विश्वकर्मा के 27वें वार्षिकोत्सव पर 108 श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह 9 से 15 जनवरी तक विद्याधर नगर, सेक्टर-7 में होगी। आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी कथा का वाचन करेंगे। इससे पूर्व आयोजन के होर्डिंग का विमोचन भागवत मिशन परिवार के अध्यक्ष राम रतन अग्रवाल व महामंत्री गिरीश अग्रवाल व कोषाध्यक्ष सुधीर जाजू सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। कथा के पहले दिन 9 जनवरी को विद्याधर नगर सेक्टर-7 स्थित शिव मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी। इसके बाद कथा शुरू होगी। 10 को नारद व्यास संवाद, पांडव चरित्र व शुकदेव आगमन की कथा होगी। 11 को कपिल देवाहुति संवाद व ध्रुव चरित्र की कथा, 12 को प्रह्लाद चरित्र व वामन अवतार की कथा के बाद श्रीकृष्ण जन्म की कथा के साथ नंदोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव के तहत 13 को श्री कृष्ण बाल लीला, माखन चोरी व गिरिराज पूजन महोत्सव मनाया जाएगा। 14 को महारास कथा, मथुरा गमन व रुक्मिणी विवाह और अंतिम दिन 15 जनवरी को सुदामा चरित्र व नवयोगेश्वर संवाद व परीक्षित मोक्ष की कथा के साथ होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *