विद्यापति स्मारक समिति ने किया कैलेंडर विमोचन, संजय सेठ को सौंपा मांग पत्र

रांची | बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय प्रांगण में रविवार को मिथिला पंचांग का कैलेंडर-25 का विमोचन हुआ। सर्वप्रथम मैथिल समाज के स्व. लेखानंद झा को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बाबा विद्यापति की प्रतिमा का माल्यार्पण कर विद्यापति रचित जय-जय भैरवी असुर भयावनी आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान बाबा विद्यापति स्मारक समिति के अध्यक्ष जयंत झा ने सांसद को मांग पत्र सौंपा। इसमें मैथिल समाज की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सहरसा से फारबिसगंज तक के लिए ट्रेन, राउरकेला जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन को प्रतिदिन करने की मांग की। इसके बाद सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह व निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय और चिन्‍मयानंद स्वामी ने मिथिला पंचांग का उद्घाटन व विमोचन किया। इसके बाद संजय सेठ द्वारा आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में रमेश तिवारी, आंसू झा, अश्वनी आनंद, गौरीशंकर, बिंदु शेखर झा आदि ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मौके पर उदित नारायण ठाकुर, जयंत झा, मृत्युंजय झा, आशू झा, विश्वमोहन झा, विनय झा, रवि गुप्ता, रमेश भारती आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *