विधायक ऋतु बनावत के खिलाफ लगे पोस्टर, लिखा:बयाना रूपवास विधायक का नारा अब 40 प्रतिशत रहेगा हमारा, विधायक के देवर ने दी पुलिस को शिकायत

विधायकों के कमीशन की डील की खबर दैनिक भास्कर में चलने के बाद रूपवास में विधायक ऋतु बनावत और उनके पति ऋषि बंसल के खिलाफ रूपवास में बैनर लगाए गए हैं। जिस पर लिखा है कि”कमीशन खोर बयाना रूपवास छोड़” बयाना रूपवास विधायक का नारा अब 40 प्रतिशत रहेगा हमारा” इस घटना के बाद विधायक के देवर ने रूपवास थाने में शिकायत भी दी है। हनुमान तिराहे पर विधायक के खिलाफ लगे होर्डिंग रविंद्र बंसल निवासी रूपवास ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि मेरे भाई ऋषि बंसल और उनकी पत्नी ऋतु बनावत जो बयाना से वर्तमान विधायक हैं। मेरे भाई और भाभी की छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर 40 प्रतिशत कमीशन के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस तरह का एक पोस्टर हनुमान तिराहे पर भी लगाया गया था। होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मेरे भाई और भाभी के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। इससे मेरी, मेरे भाई ऋषि बंसल, भाभी ऋतु बनावत की छवि धूमिल हो रही है। जिसने भी NS बोर्ड पर मेरे भाई और भाभी के खिलाफ पोस्टर लगाया है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। होर्डिंग लगाने वाले व्यक्ति के बारे में नहीं पता हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि पोस्टर किसने लगाए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया है हनुमान तिराहे के पास लगे होर्डिंग बोर्ड पर देर रात यह पोस्टर लगाए गए थे। सुबह के समय इन पोस्टर को हटा दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *