विधायक भूषण तिर्की के मामले में अगली सुनवाई 27 को

एमपी-एमएलए के विशेष दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में गुमला विधायक भूषण तिर्की मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। अभियोजन की ओर से मामले में समय की मांग की गई। इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 27 जनवरी तय की। गौरतलब है कि मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में गुमला विधायक भूषण तिर्की सहित छह लोगों के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस मामले में विधायक समेत उक्त छह लोगों पर शीघ्र ही आरोप गठन किया जाएगा। दो दिसंबर 2016 को गुमला थाना में कांड संख्या 421/2016 के तहत विधायक भूषण तिर्की सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *