विधिक सेवा प्राधिकार ने राहगीरों में बांटी शरबत

भास्कर न्यूज | जामताड़ा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा ने रविवार को राहगीरों के लिए राहत अभियान चलाया। यह कार्यक्रम डीएलएसए के अध्यक्ष राधा कृष्णा के मार्गदर्शन में हुआ। कर्माटाड़ प्रखंड के गुलाब राय गुडगुटिया उच्च विद्यालय के सामने राहगीरों को ओआरएस, शरबत और पानी बांटा गया। अभियान का नेतृत्व डीएलएसए के सचिव पवन कुमार ने किया। उन्होंने लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय बताए। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही डीएलएसए द्वारा दी जाने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता सेवाओं की जानकारी दी। बताया कि यह सेवाएं उन लोगों को मिलती हैं जिनकी सालाना आय तय सीमा से कम है या जो कमजोर वर्ग से आते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *