विवि अधिकारी नियुक्ति… फाइनेंस अफसर के 9 पद के लिए 3 अभ्यर्थी

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अधिकारियों की नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। आयोग की ओर से योग्य पाए गए अभ्यर्थियों को अकादमिक पॉइंट आवंटित कर दिए गए हैं, जिन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी जन्म-तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से अपना अकादमिक स्कोर देख सकेंगे। जेपीएससी ने स्पष्ट किया है कि यूनिवर्सिटी अधिकारियों के पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2025 थी। इसके बाद जारी या प्राप्त किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र या दस्तावेज मान्य नहीं किया जाएगा। रजिस्ट्रार समेत कुल 23 पदों के लिए 124 अभ्यर्थी योग्य पाए गए हैं। लेकिन फाइनेंस अफसर के 9 पदों के लिए सिर्फ तीन अभ्यर्थी योग्य मिले हैं। इन 23 पदों पर होगी नियुक्ति पद नाम कितने पद योग्य अभ्यर्थी रजिस्ट्रार 2 11 फाइनेंस ऑफिसर 9 3 परीक्षा नियंत्रक 8 11 डिप्टी रजिस्ट्रार 2 46 डिप्टी डायरेक्टर 1 — असिस्टेंट रजिस्ट्रार 1 53 इधर, जेएसएससी की स्थगित परीक्षा 19 को ली जाएगी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा आयोजित की जा रही है। 15 जनवरी को आयोजित आईसीयूबीई और उषा मार्टिन सेंटर की परीक्षा तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई थी। यह परीक्षा 19 जनवरी को दिन के दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग की ओर से कहा गया है कि संबंधित केंद्र के अभ्यर्थी समय पर केंद्र में पहुंच कर परीक्षा में शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *