विशाल हिंदू सम्मेलन में स्वदेशी, संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का संदेश

भास्कर न्यूज | राजपुर कर्रा ग्राम स्थित शिव मंदिर ग्राउंड में 23 दिसंबर को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू एकता, स्वदेशी चिंतन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का प्रेरक संदेश देना था। सम्मेलन के मुख्य वक्ता, परम पूज्य स्वामी परमात्मानंद गिरी महाराज ने अपने उद्बोधन में पंच परिवर्तन अंतर्गत परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी अपनाने और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर गहन विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी संस्कृति, संस्कार और सामूहिक एकता में निहित है। स्वामी जी ने हिन्दू परिवारों में कम से कम चार संतानों के होने का महत्व बताते हुए कहा कि इसी से हिन्दू समाज शाश्वत और सशक्त रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगाराम यादव थे, जबकि अध्यक्षता पुष्पा भगत ने संभाली। इस दौरान जिला संचालक मनोज गुप्ता, भाजपा के प्रदेशमंत्री शिवनाथ यादव, जिला महामंत्री संजय सिंह, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, धरम सिंह, शशिकला भगत, जगवंसी यादव, मनोज बंसल, प्रदीप जायसवाल, संतोष पांडेय और उदय यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन का सफल संचालन धर्मजागरण के जिला निधि प्रमुख अनिल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वदेशी, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया और हिन्दू समाज की एकता व सामूहिक विकास के लिए प्रेरित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *