विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर प्रवचन हुआ

महासमुंद| परम पूज्य विशुद्धसागर मसा आदि ठाना-2 की पावन निश्रा में विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सकल जैन श्री संघ के तत्वाधान में महासमुंद के लोहिया चौक में 9 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 9.36 बजे तक नवकार महामंत्र का जाप का आयोजन रखा गया है। इस जाप का आयोजन विश्व के 109 देशों में एक साथ एक समय पर किया जा रहा है। नवकार महामंत्र जैन धर्म का मूल मंत्र है जिसे प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री ऋषभदेव ने दिया था। इस कार्यक्रम में महासमुंद शहर के सभी समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और नवकार मंत्र की महिमा सभी के समक्ष रखेंगे। इस मंत्रोच्चार के पश्चात पूज्य मसा का प्रवचन होगा। अंत में जैन समाज के साधु साध्वियों के आवागमन के उपरांत सहयोग करने वाले अन्य समाज के सहयोगियों का सम्मान जैन समाज के द्वारा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *