विस सत्र 23 से, सरकारी कर्मियों की छुट्टी पर रोक

जांजगीर | छत्तीसगढ़ की छठी विधानसभा का आठवां सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर तुरंत प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अवकाश पर नहीं जाएगा और अपने मुख्यालय पर ही मौजूद रहेगा। विभागीय प्रमुख अपने अधीनस्थों को अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। किसी भी नितांत आवश्यक अवकाश के लिए केवल कलेक्टर सक्ती की मंजूरी ली जा सकेगी। इसके लिए विभाग प्रमुख अनुरोध प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने मोबाइल नंबर पर उपलब्ध रहने और तत्काल संपर्क में रहने के लिए निर्देशित हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *