रांची। महिला हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का दूसरा सीजन रविवार से रांची में शुरू होने जा रहा है। 28 दिसंबर से 10 जनवरी तक चलने वाले इस टूनमिंट में देश-विदेश की दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाएंगी। उद्घाटन मुकाबले में मेजबान रांची रॉयल्स और एसजी पाठ्पर्स की टीम आमने-सामने होंगी। बॉलीवुड की अदाकारा और 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी मानुषी छिल्लर मुकाबले से पहले अपनी प्रस्तुति देंगी। मुख्यमंत्री की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहेंगी। पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद, इस बार भी दर्शकों को तेज रफ्तार, आक्रामक और रोमांचक हॉकी देखने को मिलेगी। लीग में कुल चार फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रही हैं और 12 लोग मुकाबलों के बाद चैंपियन की ट्रॉफी के लिए दो टीमें आपस में भिड़ेंगी।


