उपायुक्त कार्यालय के समक्ष झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ (जेएसएलपीएस) कर्मचारियों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया। इसके साथ ही कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरूआत की। पलाश जेएसएलपीएस जिला कार्यालय के एल-5 से एल-8 तक के कर्मियों ने इसमें भागीदारी निभाई। धरना का नेतृत्व बोकारो जिलाध्यक्ष जानकी महतो ने की। इस दौरान उन्होंने संघ की ओर से पांच सूत्री मांगों को रखा गया। इसकी मांग करते हुए उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी वर्षों से उठाई जा रही मांगें अभी तक अधूरी है। बताया कि पांच सूत्री मांगों में एनएमएमयू पॉलिसी को बिना किसी संशोधन के लागू करने, पलाश जेएसएलपीएस को सोसायटी एक्ट से हटाकर आजीविका कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा देने, एल-5 से एल-8 तक के कर्मियों को वरीयता व योग्यता के आधार पर आंतरिक प्रोन्नति देने, प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत स्वचालित वेतन वृद्धि का प्रावधान लागू करने, स्तर-5 व स्तर-8 के कर्मियों को उनके गृह जिले में प्रतिनियुक्ति की मांग की है। अनििश्चित कालीन धरना पर बैठे कर्मी।


