जयपुर | सी-स्कीम स्थित हथरोई फोर्ट रोड, ओम टावर के पास पिछले काफी समय से कचरे के ढेर लगे हुए हैं। लंबे समय से सफाई नहीं हुई। गंदगी के ढेर बदबू मार रहे हैं। इस वजह से आने-जाने वाले और पास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। बीमारी फैलने का खतरा है। -नितिन डिसूजा, स्थानीय निवासी सी-स्कीम; कचरे के ढेर लगे, लोग परेशान जयपुर | निवारू रोड स्थित वैद्यजी के तिराहे पर निराश्रित पशुओं का जमावड़ा रहता है। आने-जाने वाले लोग परेशानी है। निराश्रित पशुओं की वजह से कई सड़क हादसा हो चुके हैं। ये पशु रात को सड़क के बीच बैठ जाते हैं। -केशव सिंह, स्थानीय निवासी जनता की आवाज कॉलम के जरिए आप भी अपनेआसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते हैं। जुड़ने के लिए 9983996453 व 9782698173 पर HD फोटो ही वॉट्सएप करें या jantakiawazjp@gmail.com पर मेल करें। जयपुर | ब्रह्मपुरी में शीतला माता की डूंगरी के नीचे चौराहे पर दो महीने से सीवरेज लाइन लीकेज है, जिससे सड़क पर गंदा पानी बहता रहता है। ऐसे में सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गंदा पानी वीर हनुमान मंदिर, सीताराम बाजार और गैटोर रोड की ओर बहता है। इस वजह से मंदिर जाने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। निगम अधिकारियों को शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। – रजनी भट्ट, स्थानीय निवासी वार्ड-124; मेंटेनेंस नहीं, शौचालय जर्जर ब्रह्मपुरी; सीवरेज लीकेज, बह रहा गंदा पानी जयपुर | स्वच्छ भारत मिशन के तहत कच्ची बस्तियों में शौचाालय का निर्माण किया था। मेंटेनेंस के अभाव में जर्जर हो रहे है। मामला वार्ड-124 निगम के आदर्श नगर जोन का है। टीला नंबर 3-4 में शौचालय जर्जर हो चुके हैं। गंदगी रोड पर आ रहा है। -महेंद्र मीणा, स्थानीय निवासी


