रांची नगर निगम में बुधवार को निगम प्रशासक संदीप सिंह ने व्हाट्सएप चैटबोट सेवा आरएमसी पेमेंट मित्र लॉन्च किया। इस पहल से शहरवासी अपने होल्डिंग टैक्स, वाटर टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, वेस्ट यूजर चार्ज से संबंधित भुगतान सरलता से कर सकेंगे। प्रशासक की पहल पर नागरिकों के लिए यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। शहरवासी अपने स्मार्टफोन से इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। अब निगम कार्यालय में आकर लंबी कतार में खड़े होने और बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मौके पर नागरिक शेखर सहाय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के होल्डिंग टैक्स का भुगतान व्हाट्सएप चैटबोट के माध्यम से किया। चैटबोट से ऐसे करें पेमेंट : व्हाट्सएप नंबर 8986627070 पर पहले जोहार या हाय लिख कर शुरू करें। जिसके बाद मेनू संचालित प्रणाली तक पहुंच सकते हैं। नागरिक अपना होल्डिंग नंबर डालें। इससे टैक्स से संबंधित जानकारी मिल जाएगी। वाट्सएप पर ही जमा करने का लिंक दिखेगा, जिसके माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। वाट्सएप पर ही रसीद मिल जाएगी।


