शहर के 28873 और गांवों में 125041 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 21 दिसंबर से 3 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम 922 बूथों तक पहुंचेगी और बच्चों को दवा पिलाएगी। शहरी क्षेत्रों में लगभग 28,873 और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 1 लाख 25 हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी। सीएमएचओ डॉ. यूके मरकाम ने बताया कि इसके लिए जिले में 922 बूथ, ट्रांजिट दल 21, मोबाइल दल 10 जिसमें नवागढ़ ब्लॉक के 255 बूथ, अकलतरा 154, बलौदा 175, पामगढ़ 170, बम्हनीडीह 167 बूथ बनाए गए हैं। ट्रांजिट टीम बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत रहेगी। मोबाइल टीमों द्वारा क्षेत्रों में भ्रमण कर बाहर के बस्ती क्षेत्र, मजदूरी करने वालों की अलग बसाहट ईटा भट्ठा, गिट्टी खदानों, नदी किनारे के अलग से बसाहट, ग्रामों के दूरस्थ स्थान, घुमंतू जनसंख्या का बसाहट आदि स्थानों पर रहने वालो के बच्चों को खोजकर पोलियो दवा पिलाईगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *