भास्कर न्यूज | अमृतसर पावरकॉम ने पुराना सैप सिस्टम बंद करके ओरकल (सिंगल बिलिंग सिस्टम) चालू कर दिया है। सॉफ्टवेयर के चलते ही शहर के ढाई लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिलों के पुराने 10 नंबरों वाले अकाउंट नंबर बदल गए हैं। फिलहाल सॉफ्टवेयर तैयार करने वाली कंपनी ने पंजाब भर के सभी बिजली बिल का नया अकाउंट नंबर जारी कर दिया है। इसी नए अकाउंट पर अब उपभोक्ताओं का बिजली बिल आएगा। नए बिलिंग सिस्टम में उपभोक्ता को काफी सुविधा होगी। बिल का भुगतान आसान और घर बैठे होगा। https://customer.psp cl.in/wss /know_new_s cc क्लिक करके अपने नए अकाउंट की जानकारी ले सकते हैं। पावरकॉम के लेटेस्ट अपडेट में नाओ यूआर अकाउंट के बाद अपना पुराना अकाउंट नंबर भरने के बाद आने वाले गणित के अंकों को जोड़ना होगा फिर कैप्चा भरना होगा। जिसके बाद उपभोक्ता को पावरकॉम, कंपनी द्व्रारा नया बिल अकाउंट नंबर मिल जाएगा।


