शहर में नहीं है पार्किंग की व्यवस्था

भास्कर संवाददाता | बड़वानी शहर में पार्किंग पार्किंग को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण मुख्य मार्गों के किनारे वाहनों को पार किया जाता है। रोजाना मुख्य मार्ग पर वाहनों की पार्किंग होती है। जिसके कारण मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन रही है। शहर के एमजी रोड, कचहरी रोड पर पार्किंग को लेकर नगर पालिका द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है। हर बार सड़क सुरक्षा समिति की बैठक होने के बाद भी पार्किंग को लेकर कोई समन्वय नहीं बन पाया है। जिसके कारण कारण आए दिन जान की स्थिति बनती है। नगर पालिका द्वारा झंडा चौक पर वेंडर माल का निर्माण किया जा रहा है। इसकी शुरुआत के बाद लोगों को पार्किंग के लिए सुविधा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *