शाजापुर तैनात पुलिसकर्मियों को अब हेलमेट पहनना जरूरी है। कल (2 जनवरी) को SP यशपाल सिंह राजपूत ने निर्देश दिए थे। जो पुलिसकर्मी हेलमेट नहीं पहनेगा, उसके ऊपर चालानी कार्रवाई की जाने के बाद विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। आज पुलिस लाइन में दोनों गेट पर चेकिंग पॉइंट लगाकर जांच शुरू कर दी गई। बिना हेलमेट के पुलिसकर्मियों को यहां से निकलने नहीं दिया जा रहा है। उन पर चालानी की कार्रवाई की जा रही। एसपी के सख्त आदेश के बाद पुलिस लाइन में वाहनों चालकों की जांच शुरू कर दी। यहां से पुलिसकर्मी हेलमेट पहन कर ही निकल रहे हैं। हेलमेट नहीं लगाने पर सख्त कार्रवाई होगी इस मामले में आरआई वंदना सिंह ने बताया शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने यातायात के प्रति जागरूकता लाने के लिए पुलिस कर्मियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। शाजापुर जिले के सभी पुलिस अधिकारी और जवानों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि दो पहिया वाहन पर यात्रा करते समय हेलमेट जरूर पहनें। हेलमेट न पहनने पर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। एसपी के आदेश के पालन में पुलिस लाइन में दोनों गेटों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर दो पहिया वाहन चालक की जांच की जा रही है। उन्हें हेलमेट पहनकर ही निकलना है। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे पुलिसकर्मियों पर चालानी कार्रवाई के साथ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।


