शाजापुर मेट्रोपॉलिटन योजना में शामिल:शहर का सुनियोजित विकास होगा, मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

शाजापुर को मेट्रोपॉलिटन योजना में शामिल कर लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक अरुण भीमावद के प्रस्ताव पर यह स्वीकृति दी है। इस निर्णय से जिले में विकास, उद्योग और रोजगार के नए अवसर खुलने की संभावना है। कुछ समय पहले शाजापुर के व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर शहर को मेट्रोपॉलिटन योजना में शामिल करने की मांग की थी। उनकी दलील थी कि इससे शहर का सुनियोजित विकास होगा, औद्योगिक निवेश बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। व्यापारियों का मानना था कि नई कंपनियों के आने से शहर की आधारभूत संरचना भी मजबूत होगी। गौरतलब है कि मेट्रोपॉलिटन रीजन में पहले इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, धार और देवास के 10 किलोमीटर के क्षेत्र शामिल थे। अब रतलाम शहर को भी इसमें जोड़ा गया है, जिससे मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का दायरा 14 हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक हो गया है। इस विस्तार से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और इन सभी छह शहरों का समग्र विकास तेजी से हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *