छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली में 22 वर्षीय पीड़िता ने 15 जुलाई 2025 को शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात तन्नु आलम उर्फ अल्फाज आलम (23) से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। 8 मार्च 2024 को आरोपी ने किराए के मकान में युवती से पहली बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वह कई बार शारीरिक शोषण करता रहा। मई 2024 में युवती गर्भवती हो गई। आरोपी ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया। उसने मेडिकल स्टोर से दवाएं लाकर युवती का गर्भपात करा दिया। दूसरी लड़की से बात करने पर मना करने पर की पिटाई जब युवती ने शादी की मांग की और आरोपी को अन्य लड़कियों से बात करने से रोका, तो उसने मारपीट शुरू कर दी। 14 जुलाई 2025 की रात को विरोध करने पर आरोपी ने युवती को हाथ, मुक्का और डंडे से पीटकर बेहोश कर दिया। फिर मौके से फरार हो गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धारा 69, 88, 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी जुर्म कबूला मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष तिवारी को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने करबला रोड स्थित आरोपी के निवास पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद आरोपी तन्नु आलम उर्फ अल्फाज आलम (उम्र 23 वर्ष), निवासी करबला रोड को 16 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। SSP शशि मोहन सिंह ने कहा, “जशपुर पुलिस महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”


