शहर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा आगामी 8 फरवरी को विशाल रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर शिव भक्तों में भारी उत्साह है और निमंत्रण देने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी कड़ी में दीपक गोसाईं के नेतृत्व में मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित श्री कृष्ण मंदिर एवं शिव सेवा समिति को आमंत्रित किया गया। समिति के सार्थक शर्मा और राजिंदर शर्मा ने कहा कि श्रद्धा भाव से इस रथ के स्पर्श मात्र से कष्टों का निवारण होता है। प्रधान अश्वनी बहल ने बताया कि इस बार दिल्ली और मुंबई के विशेष बैंड दस्ते मुख्य आकर्षण होंगे।


