शिवाड़ में महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू:भोले बाबा के दरबार में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, लोगों दर्शन कर की खुशहाली की कामना

चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के घुश्मेश्वर महादेव मंदिर शिवाड़ में चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव बुधवार से शुरू हो गया। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से सबसे पहले भगवान की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वहीं मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंदिर में जा कर पूजा अर्चना की और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। रात के समय पूरा मंदिर आकर्षक रोशनी से सजा हुआ नजर आया। घुश्मेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर मेले का आयोजन होता है। मान्यता है कि यहां 12 वां और देश का अंतिम ज्योतिर्लिंग स्थापित है। शुक्रवार को सुबह से ही मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा सफलता की कामना की। इस दौरान भगवान भोले शंकर के जयकारों से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा। झंडा जुलुस के साथ हुई महोत्सव की शुरुआत सुबह 11:00 बजे आश्रम से झंडे का जुलूस निकाला गया। इस दौरान घुश्मेश्वर मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी के साथ-साथ भक्तों ने जमकर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। साथ ही भगवान के जयकारों से पूरा का कस्बा गूंजायमान हो गया। इस दौरान मंदिर में झंडा चढ़ाकर शिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत की गई। शिव मंदिर में दर्शन करने के साथ-साथ मंदिर के ऊपर बने प्राकृतिक उद्यान जाकर भी आनंद लिया। यहां पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा यात्रियों के लिए छाया पानी के साथ-साथ अन्य व्यवस्था की गई। इसके साथ ही यहां से जाने के बाद मेला मैदान में लगे झूले चकरी का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। चार दिवसीय मेले के दौरान शनिवार रात को भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। वहीं ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से रोशनी एवं सफाई के विशेष प्रबंध किए गए हैं। रंग बिरंगी रोशनी से नहाया मंदिर-इस दौरान मंदिर में जबरदस्त रोशनी की गई है। पूरे मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मंदिर की सजावट एवं खूबसूरती दूर से ही नजर आ रही हैं। इस दौरान मुख्य मंदिर के साथ-साथ देवगिरी पर्वत पर भी आकर्षक सजावट की गई है। सफेद मार्बल की तरह चमकते देवगिरी पर्वत पर दूधिया रोशनी काफी सुंदर लग रही है। शिवाड़ मंदिर ट्रस्ट प्रशासन द्वारा पिछले कई दिनों से आकर्षक सजावट की जा रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *