भास्कर न्यूज | अमृतसर बाजार सिरकी बंदा स्थित शिवाला गंगाराम में मासिक शिवरात्रि के उपलक्ष्य में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। मंदिर कमेटी की ओर से शाम 7 बजे से किए रुद्राभिषेक दौरान कई शिव भक्त पहुंचे। इससे पहले मंदिर के पुजारियों ने मिलकर बाबा भोलेनाथ का मंत्रोच्चारण किया। भक्तों ने मिलकर बाबा भोलेनाथ के कई नामों का उच्चारण किया। भक्त बाबा के लिए अपने घरों से प्रसाद बनाकर लाए। वहीं शिव भक्तों की बाबा भोलेनाथ का गुणगान किया। करीब तीन घंटे चले रुद्राभिषेक में दुग्ध, दही, शक्कर, शहद, गंगाजल और देसी घी से बाबा भोलेनाथ को स्नान कराए। इसके बाद बाद भंडारा भी लगाया गया। रुद्राभिषेक के जलाभिषेक का प्रसाद सभी शिव भक्तों में बांटा गया। इसके बाद विजय महक की ओर से बाबा भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया। गणेश वंदना से शुरू किए भजनों के बाद सभी को भंडारा ग्रहण करवाया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के कई पदाधिकारी और लोग मौजूद रहे।


