शिविर में विद्यार्थियों को कॅरियर की जानकारी दी

बनखेड़ी| मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार विभिन्न हाई स्कूल और हायरसेकंडरी स्कूलों में कॅरियर काउंसलिंग शिविर आयोजित किए जा रहे। जनकल्याण पर्व के अन्तर्गत शासकीय सीएम राईज शासकीय टैगोर उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल बनखेड़ी के सभागार में कॅरियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को कॅरियर संबंधी जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने पूछा इंजीनियर, डाक्टर कैसे बनते हैं। कॅरियर काउंसलर अमन अहिरवार, ओमप्रकाश राय, मकरन सिंह कुशवाहा ने बच्चों को जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य जगदीश प्रसाद मेहर, शिक्षक राहुल मसूरकर, कल्पना मेहर, हरिनारायण रघुवंशी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *