सादुलपुर | जैन अस्पताल में शनिवार को निशुल्क निसंतानता व महिला रोग परामर्श शिविर लगाया गया। अस्पताल निदेशक डॉ. विनोद अग्रवाल ने बताया कि शिविर में झुंझुनूं की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता लांबा ने 22 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया। शिविर में निसंतानता, गर्भाशय में गांठ, बार-बार गर्भपात और शुक्राणुओं की कमी जैसी समस्याओं से पीड़ित दंपती लाभान्वित हुए। अस्पताल स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उर्मिल जैन ने बताया कि ये शिविर उन महिलाओं और दंपतियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिन्हें उचित चिकित्सा सहायता नहीं मिल पाती।


