शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर

जालंधर | जालंधर स्थित एमजीएन पब्लिक स्कूल में पंजाब स्कूल गेम्स के अंतर्गत आयोजित 70वीं जोनल स्तर बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य प्रवीण सैली के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को खेलभावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए नियमित मंच उपलब्ध कराए जाते रहे हैं। अ‌ंडर-17 आयुवर्ग में निकुंज शर्मा, आरुष बिहाल, प्रणव गुप्ता और फ़ियान की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-14 आयुवर्ग में अबीर शर्मा, सूर्यांश शर्मा, नविश शर्मा, हार्दिक अग्रवाल और हितेन शर्मा की टीम ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर रजत पदक जीता। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों को उपलब्धि पर बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए हौसला बढ़ाया। डॉ. विदुर ज्योति, डॉ. सुविक्रम ज्योति, उपप्रधानाचार्य रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्य ममता अरोड़ा ने भी विजेता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *