श्रीकृष्ण की लीलाएं भक्ति व अहंकार को त्यागने का संदेश देती हैं: महाराज

भास्कर न्यूज | खडगवां ग्राम पंचायत खडगवां के जनपद मैदान में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन सीधी से आए दीपू महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने पूतना वध, शकटासुर वध, माखन चोरी, ऊखल बंधन, यमलार्जुन उद्धार और गोवर्धन धारण जैसी लीलाएं सुनाईं। दीपू महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण मात्र छह दिन के थे, जब उन्होंने पूतना राक्षसी का उद्धार किया। पूतना ने विष से भरे स्तनों से शिशु कृष्ण को मारने का प्रयास किया। लेकिन बालक ने उसके प्राण हर लिए और उसे मोक्ष दिया। कथा के दौरान गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। गोवर्धन महाराज को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसे देखने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव के अभिमान को तोड़ते हुए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की। दीपू महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक संदेश देती हैं। इनसे प्रेम, भक्ति, निष्काम कर्म और अहंकार त्याग का पाठ मिलता है। कथा स्थल पर सहयोगियों द्वारा प्रस्तुत भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरा परिसर भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म से सराबोर रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *