लंबे समय से चली आ रही यात्रियों की मांग पर उत्तर पश्चिम रेलवे ने लूणकरणसर स्टेशन पर दो लंबी दूरी की ट्रेनों का प्रायोगिक आधार पर ठहराव देने का फैसला किया है। यह सुविधा आगामी आदेशों तक लागू रहेगी, जिससे श्रीगंगानगर, केरल और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पिछले कई वर्षों से लूणकरणसर और आस-पास के इलाकों के यात्री इन ट्रेनों में ठहराव की मांग कर रहे थे। ट्रेनों का नया समय और ठहराव


