श्रीगंगानगर में गणतंत्र दिवस पर बारिश का अलर्ट:न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज, तेज आंधी व बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

श्रीगंगानगर जिले में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अब खत्म हो गया है। जिसके कारण मौसम ड्राई बना हुआ है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में तेज धूप निकलने के बावजूद भी ठंडी हवाएं चल रही है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर जिला प्रदेश में दूसरा सबसे अधिक ठंडा जिला रहा। गुरुवार को हुई बारिश ने मौसम को बदल दिया। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग ने 26 और 27 जनवरी को श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और आंधी और बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे। वहीं, 25 जनवरी को जिलेभर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *