श्रीगंगानगर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से अफीम व गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ जारी है। 2 आरोपियों को पकड़ा सादुलशहर पुलिस ने गश्त के दौरान दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी संदीप कुमार उर्फ किशन (41) निवासी (जोधपुर) और मांगीलाल (52) निवासी (जोधपुर) के कब्जे से 817 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज के जांच शुरू कर दी है। वहीं, श्रीविजयनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गश्त के दौरान आरोपी पन्नालाल (52) निवासी वार्ड नंबर 25 (श्रीविजयनगर) को गांजा के साथ पकड़ा है। आरोपी के पास से 861 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक केदारलाल (रायसिंहनगर) कर रहे हैं।


