श्रीसांवलिया जी में तीसरे राउंड की गिनती पूरी हुई:तीन दिनों में 22 करोड़ से ज्यादा की राशि प्राप्त, सोमवार को होगी गणना

मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया जी मंदिर के भंडार में शनिवार को तीसरे राउंड की काउंटिंग पूरी कर ली गई। तीसरे दिन कुल 5 करोड़ 47 लाख 25 हजार रुपए की दानराशि गिनी गई, जिससे मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। इस राउंड की गिनती राजभोग आरती के बाद शुरू हुई और शाम तक शांतिपूर्ण तरीके से चलती रही। इसके साथ ही तीनों राउंड की कुल गिनती 22 करोड़ 30 लाख 85 हजार रुपए तक पहुंच गई है। बता है कि पहले राउंड में 12 करोड़ 10 लाख रुपए और दूसरे राउंड में 4 करोड़ 73 लाख 60 हजार रुपए की गिनती हो चुकी है। पहले राउंड में गिने गए थे 12 करोड़ से ज्यादा की राशि श्री सांवलिया जी मंदिर में गुरुवार को परंपरागत विधि-विधान के साथ भंडार खोला गया था। भंडार खुलते ही मंदिर परिसर में भक्तों की आस्था और उत्सुकता देखने को मिली। पहले राउंड की गिनती में ही 12 करोड़ 10 लाख रुपए जैसी बड़ी राशि सामने आ गई थी, जिसने यह संकेत दे दिया था कि इस बार भी भंडार से रिकॉर्ड दानराशि निकल सकती है। इसके बाद दूसरे राउंड में 4 करोड़ 73 लाख 60 हजार रुपए की काउंटिंग हुई। दोनों राउंड के बाद कुल राशि 16 करोड़ रुपए से अधिक हो चुकी थी। तीसरे राउंड के जुड़ने के बाद यह आंकड़ा और भी बढ़ गया। भंडार खुलने से मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा भंडार खुलने के दिन से ही श्री सांवलिया जी मंदिर परिसर में खास माहौल बना हुआ है। देश और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालु भगवान सांवलियाजी के जयकारे लगाते नजर आए। भंडार गिनती के दौरान भी पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान के चरणों में दिया गया दान उनकी मनोकामनाओं को पूरा करता है। यही कारण है कि हर बार भंडार खुलने पर बड़ी मात्रा में दानराशि सामने आती है। सीसीटीवी कैमरे से रखी गई नजर भंडार की काउंटिंग प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। मंदिर प्रशासन, कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में गिनती की गई। नोटों की गिनती, रिकॉर्ड तैयार करने और राशि को सुरक्षित रखने के लिए तय नियमों का पालन किया गया। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में हुई, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। अगली गिनती सोमवार को होगी तीसरे राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद अब अगली गिनती सोमवार को की जाएगी। ऐसे में श्रद्धालुओं और आमजन की नजरें फिर से भंडार से निकलने वाली राशि पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि आगे की काउंटिंग में भी अच्छी खासी दानराशि सामने आ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *