श्री आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो व अमृतसर की पुरानी वॉल्ड सिटी को पवित्र शहर का दर्जा

पंजाब के इतिहास में पहली बार विधानसभा का विशेष सत्र चंडीगढ़ से बाहर श्री आनंदपुर साहिब में सोमवार को हुआ। इसमें पंजाब सरकार ने अमृतसर की वॉल्ड सिटी, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब शहर को पवित्र शहर का दर्जा देने का फैसला किया है। यहां तीनों तख्त स्थित हैं। अमृतसर वॉल्ड सिटी पुराना शहर है जो 12 दरवाजों के बीच स्थित हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विधानसभा में यह प्रस्ताव रखा, जिसे सहमति से पारित किया गया। उन्होंने कहा कि इन पवित्र शहरों के सभी धार्मिक संस्थानों से जुड़े एक अंतर-धार्मिक समिति का गठन किया जाएगा। इसमें सभी धर्मों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सीएम ने एलान किया कि इन पवित्र गलियारों में मांस, शराब, तंबाकू और अन्य नशे के पदार्थों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। सीएम ने कहा पंजाब सरकार इन पवित्र नगरों के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *