श्री दरबार साहिब में बम थ्रेट:19 दिन बाद भी न कोई गिरफ्तारी, न ही धमकियां रुकीं

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री दरबार साहिब में धमाके की धमकियों की जांच में अब चंडीगढ़ साइबर की टीम जुट गई है। अब तक एसजीपीसी को ई-मेल के जरिए 20 धमकियां मिल चुकी हैं मगर 19 दिन के बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं हैं। पहली धमकी 14 जुलाई को और लास्ट धमकी 29 जुलाई को आई है। आरोपी इतना शातिर है कि 1/2 दिन छोड़कर धमकी भरा ई-मेल कर रहा है। पुलिस कमिश्नर ने 19 जुलाई को फरीदाबाद के रहने वाले एक सॉफटवेयर इंजीनियर शुभम दूबे को डिटेन करने की बात कही थी मगर आगे पूछताछ में क्या खुलासा हुआ उसके बारे में पुलिस कुछ नहीं बता रही है। सीपी ने कहा था कि आरोपी डार्कवेब का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे ई-मेल का आईपी एड्रेस ट्रेस करने में समय लग रहा है। जितनी बार आईपी एड्रेस को खोला जा रहा है, उतनी बार अलग-अलग देशों की लोकेशन आ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *