श्री दुर्गा माता मंदिर में पीएसपीसीएल ऊर्जा क्लब की सदस्याओं ने टेका माथा

भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड पीएसपीसीएल के ऊर्जा लेडीज क्लब की सदस्याओं ने जगराओं पुल के निकट स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। रीतु वशिष्ठ के नेतृत्व में पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल का मंदिर परिसर पहुंचने पर स्वागत किया। मंदिर ट्रस्ट के उपचेयरमैन वीरेन्द्र मितल ने क्लब की सदस्याओं का स्वागत किया। धार्मिक यात्रा के साथ-साथ उन्हें मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित जनकल्याणकारी प्रकल्पों की जानकारी भी दी गई। सदस्याओं ने ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे अस्पताल का दौरा किया और वहां दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं को देखा। इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे कंप्यूटर कोर्स, सिलाई केंद्र और ब्यूटी कोर्सेज का भी सूक्ष्मता से अवलोकन किया। इस अवसर पर साधना टंडन, कमलेश गुप्ता, आदर्श वत्स, शिफाली खोसला, मंजू धिमान, रेखा गुजराल, कमल दर्शन और कृष्णा रानी आदि उपस्थित रहीं। रीतु वशिष्ठ ने मंदिर ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से ट्रस्ट द्वारा समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *