श्री महावीर मंडल का चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में

रांची | अशोक पुरोहित ने सोमवार को श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष पद से अपना नाम वापस ले लिया। अब मैदान में जय सिंह यादव और राजकिशोर प्रसाद बचे हैं। इसके साथ ही मंडल के 487 सदस्यों ने अपना सदस्यता का नवीनीकरण कराया है। श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व मंत्री प्रवक्ता शंकर प्रसाद ने बताया कि सोमवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। मंगलवार को दखल किए गए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी और 5 मार्च को अधिकृत उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी। सदस्यता नवीनीकरण का भी मंगलवार को आखिरी दिन है और 4 बजे तक नवीनीकरण कराया जा सकता है। 9 मार्च को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चुनावी प्रक्रिया होगी। शाम 6 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *