अमृतसर| परम पूजनीय स्वामी रामाचार्य जी महाराज और स्वामी सुदर्शनाचार्य जी के आशीर्वाद से स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज चैरिटेबल सोसायटी ने 161वां राशन वितरण समारोह करवाया। श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर ट्रस्ट के द्वारा 40 बेसहारा विधवा महिलाओं को राशन बांटा। प्रवक्ता कृष्णदेव अग्निहोत्री ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों की सहायता की जाती है। इस मौके पर चरणजीत अग्निहोत्री, धर्मपाल पराशर, चरणजीत भास्कर, रविशर्मा, अशोक गुप्ता, पं. जयकिशन, पं. विजय शास्त्री, पं. विष्णु आदि मौजूद रहे।


