अमृतसर| अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर एवं श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में माधव विद्या निकेतन स्कूल द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली उत्सव में विद्यालय के तीसरी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे वातावरण को राममय कर दिया। यह यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर रेड क्रॉस चौक, कचहरी चौक, रानी का बाग, शिवाजी पार्क, माता मंदिर महिंद्रा कॉलोनी और मेन रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए वापस विद्यालय संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में इंजीनियर रामपाल चतरथ (रिटायर्ड चीफ इंजीनियर, पंजाब) शामिल हुए। उनके साथ महानगर संघचालक प्रवीण मेहरा, विभाग प्रचारक विजय सिंह, विभाग कार्यवाह कंवल कपूर, अध्यक्ष डॉ. अरुण मेहरा और प्रबंधक केआर तुली विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रिंसिपल रीना ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया।


