संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु, बाबा की वंदना में हजारों हाथ उठे

भास्कर न्यूज | लुधियाना चंडीगढ़ रोड स्थित नवनिर्मित श्री खाटू श्याम सालासर मंदिर की पावन परिधि में नव वर्ष और एकादशी के अवसर पर आस्था का अद्भुत आलोक बिखरा कि संपूर्ण क्षेत्र श्याम नगरी में परिवर्तित हो गया। दो दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन ट्रस्टी प्रदीप मित्तल, संदीप अग्रवाल, एलआर मित्तल और अनिल मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संकीर्तन का शुभारंभ आचार्य दीपक पाण्डेय, पं. संदीप कुमार मिश्रा, राज तिवारी और केशव उपाध्याय की तरफ से वेद मंत्रों के दिव्य घोष के साथ हुआ। ज्योति प्रज्वलित होते ही वातावरण सात्विक ऊर्जा से भर गया। जतिंद्र भाटिया, प्रदीप मित्तल और अखिल गोयल परिवार की तरफ से बाबा का जो अलौकिक श्रृंगार किया गया जो किसी दिव्य स्वप्न से कम नहीं था। गुलाब, मोगरा और विदेशी पुष्पों की सुगंध के बीच बाबा की मुस्कान भक्तों के हृदय को तृप्त कर रही थी। गायक नितिन एस कपूर, अनिल मेहरा, पूनम राणा, कुमार विकास और सुमित शर्मा ने अपनी सुरीली हाजिरी से ऐसा समां बांधा कि भक्त अपनी सुध-बुध खोकर नाचने लगे। बाबा मुझे तुझपे भरोसा है भजन पर हजारों हाथ एक साथ बाबा की वंदना में उठ गए। मंदिर ट्रस्ट ने इस पावन अवसर पर नर सेवा ही नारायण सेवा के ध्येय को सार्थक किया। थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों की सहायता के लिए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानवता के इस महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने 100 यूनिट से अधिक रक्त दान कर समाज को सेवा का संदेश दिया। इस मंगलमय उत्सव में विजय गोयल, अभिषेक गुप्ता, संजय अग्रवाल, हरीश गर्ग, संदीप गोयल, अतुल वालिया, मनीष बाजारी, नरेश अग्रवाल, जतिंदर बसोत्रा, परमानंद अग्रवाल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *