संत दिग्विजय राम रामेश्वरम में कथा आज से

चित्तौड़गढ़ | रामस्नेही संत दिग्विजय राम सोमवार से रामेश्वरम में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। कथा में सहभागिता के लिए मेवाड़ क्षेत्र से एक हजार से अधिक श्रद्धालु ट्रेन, चार बसों व अन्य साधनों से रामेश्वरम के लिए रवाना हुए। संत दिग्विजय राम ने संकल्प ले रखा है कि वे हर वर्ष जनवरी में देश के किसी प्रमुख तीर्थ स्थल पर कथा करेंगे। यह पांचवीं कथा रामेश्वरम तीर्थ स्थल पर की जा रही है, जो 12 जनवरी तक चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *