औबेदुल्लागंज| वार्ड नंबर 10, अर्जुन नगर स्थित गुरुद्वारा संत संतोख सिंह भजनगढ़ में रविवार को संत शिरोमणि रविदास जी की 649वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रसिद्ध कथाकार जगजीत सिंह उर्फ जीते भैया ने संत रविदास के जीवन पर प्रवचन दिया। उन्होंने कहा, संत के विचारों को अपनाने से जीवन सफल होता है। आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। प्रवचन के बाद वजीर भगवान सिंह ने अरदास कराई। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर वितरित किया गया। कार्यक्रम में सुरजीत सिंह बिल्लै, सुरजीत सिंह गिल, किशोर नायक, गुरपाल सिंह, हरदीप, रघुबीर, इंद्रसिंह गुरनाम, सतवंत सहित बड़ी संख्या में माता-बहनें और श्रद्धालु शामिल हुए।


