सड़क किनारे खुले में फेंका जा रहा सदर अस्पताल का कचरा

भास्कर न्यूज | चाईबासा सदर अस्पताल चाईबासा परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस के सामने सड़क के किनारे सदर अस्पताल का कचरा फेंके जाने के कारण वन स्टॉप सेंटर योजना, राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय, जिला संयुक्त औषधालय व आई ओपीडी जाने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ कर्मियों तथा मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। गंदगी से फैलने वाली बदबू और सड़क मार्ग पर फैला कचरा बारिश के कारण बज- बजाने लगा है। लगातार हो रही बारिश के कारण कचरा का बदबूदार पानी सड़क पर जमा हो जा रहा है जिस कारण सड़क मार्ग बज बजाने लगा है। नतीजतन उक्त मार्ग से होकर पैदल आने जाने वाले डॉक्टर,स्वास्थ्य कर्मी तथा मरीज काफी परेशान हैं। मुख्य मार्ग के किनारे सदर अस्पताल का सिर्फ कचरा ही नहीं फेंका जा रहा, बल्कि नीडल, सीरिंज आदि भी यहां फेंका जा रहा है। कई नीडल्स सड़क के बीच भी देखा गया। जिससे कभी भी किसी के पैर पर नीडल चुभ सकता है जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ^बालू उठाव पर प्रतिबंध लगने के कारण कचरा जमा करने के लिए चल रहे शेड निर्माण का कार्य प्रभावित है। जिस कारण कुछ दिनों के लिए सड़क के किनारे कचरा फेंका जा रहा है। जल्द ही नगर परिषद से कचरा हटवाया जाएगा। अस्पताल प्रबंधक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *