भास्कर न्यूज | लुधियाना धांधरा रोड स्थित सतजोत नगर में श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इलाका निवासियों ने मिलकर गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात समय वाहेगुरु सिमरन से की गई, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। बीबी लखवीर कौर और हरदीप सिंह चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाका वासियों ने एकजुट होकर वाहेगुरु का सिमरन किया, जिसके उपरांत रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन किया गया। कार्यक्रम मेंं समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सतजोत नगर की सरपंच सुनीता शर्मा, सरपंच प्रमोद शर्मा, ब्लॉक समिति सदस्य प्रीत मोहिंदर सिंह और हरदीप सिंह चावला को सिरोपा डालकर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य पर लंगर भी वितरित किया।


