सतना के प्रेमनगर में आगजनी की वारदात:पेट्रोल डालकर लगाई थी आग, CCTV में दिखा युवक

सतना के प्रेमनगर इलाके में किराना दुकान में लगी आग के मामले का खुलासा हो गया है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद साफ हो गया कि आग अपने आप नहीं लगी थी, बल्कि किसी ने जानबूझकर आगजनी की थी। वीडियो में एक अज्ञात युवक दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना 1 जनवरी की रात की है, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया। दुकान मालिक अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि 1 जनवरी की रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 3 बजे उनकी पत्नी सोनी विश्वकर्मा ने उन्हें जगाया और बताया कि दुकान की ओर से टूटने जैसी आवाज आ रही है। जब वे मौके पर पहुंचे तो दुकान में आग लगी हुई थी। बच्चों की मदद से बुझाई आग अतुल विश्वकर्मा ने अपने बच्चों की मदद से किसी तरह आग बुझाई। हालांकि, तब तक दुकान में रखा किराना सामान और बिक्री की नकद राशि पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना में दुकानदार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। शुरुआत में आग लगने के कारण साफ नहीं थे, लेकिन अब सीसीटीवी फुटेज से आगजनी की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है और अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *