समरस भारत से समृद्ध भारत का निर्माण करेंगे युवा : दर्शन कहार

खरगोन| अभाविप ने पीजी कॉलेज में सामाजिक समरसता दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम शुरू होते ही परिसर राष्ट्रभक्ति, एकता और समरसता के नारों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि अभाविप मालवा प्रांत मंत्री दर्शन कहार ने युवाओं से आग्रह किया कि समरस समाज ही समृद्ध राष्ट्र की नींव है। युवा शक्ति संकल्प ले कि वह समरस भारत से समृद्ध भारत का निर्माण करेगी। कहार ने जातिवाद, भेदभाव और सामाजिक विघटन से दूर रहकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में अभाविप छात्रा प्रमुख रीना इंगले, नगर अध्यक्ष प्राध्यापक मनीष पुरुस्वानी, नगर मंत्री अर्जुन सांवले मंचासीन रहे। कार्यक्रम में अभाविप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही। इसमें विभाग संयोजक निर्मल चौहान, जिला विद्यार्थी विस्तारक प्रणय पांचाल, जिला संयोजक रौनक सोनी सहित नगर इकाई के कार्यकर्ता व महाविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों को सामाजिक एकता, समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प दिलाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *