भास्कर न्यूज | बाड़मेर टीम बाड़मेर की ओर से रविवार को शहर के भगवान महावीर टाउन हॉल में बाड़मेर गौरव सम्मान 2026 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत, उपखंड अधिकारी बाड़मेर यशार्थ शेखर, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, केयर्न वेदान्ता के कर्नल बालसिंह सिसोदिया, महिला मंडल बाड़मेर आगोर के निदेशक आदिल खान, युवा उद्यमी प्रेम सऊ, समाज सेविका राजश्री भाटी, युवा उद्यमी ठाकराराम थोरी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णसिंह महेचा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक देवाराम चौधरी, राजकीय चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी हनुमाराम चौधरी, समाजसेवी बरकत अली देरासर, टीम बाड़मेर की संरक्षक राजयोगिनी बी.के. बबीता बहिन, टीम बाड़मेर के अध्यक्ष सुरेश जाटोल की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान जिले के शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण, खेल, संस्कृति, मानव सेवा एवं नवाचार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह मीना ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में केवल पद नहीं, बल्कि सेवा भाव और ईमानदारी निर्णायक भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सम्मानित व्यक्तियों को समाज की सकारात्मक शक्ति बताया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत ने कहा कि सीमावर्ती जिले में सामाजिक चेतना और नागरिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। अति विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी यथार्थ शेखर ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रशासन और समाज के बीच सेतु का कार्य करते हैं। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने कहा कि जब समाज स्वयं आगे बढ़कर अपने प्रतिभाशाली नागरिकों का सम्मान करता है, तो विकास की गति दुगुनी हो जाती है। विशिष्ठ अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णसिंह महेचा व जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक देवाराम चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हनुमानराम चौधरी व आदिल भाई, प्रेम सऊ लीलसर, युवा उद्यमी ठाकराराम थोरी, बरकत अली देरासर, राजश्री भाटी व प्राचार्य शान्ति चौधरी, प्राचार्य बाबूसिंह चौधरी, लक्ष्मीनारायण जोशी, अक्षयदान बाहरठ, कमल सिंहल ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं पारंपरिक स्वागत से हुई। स्वागत भाषण टीम बाड़मेर के संरक्षक कमलसिंह राणीगांव ने दिया। प्रतिवेदन उपाध्यक्ष डॉ. तारा चौधरी ने प्रस्तुत किया। संरक्षक ब्रह्माकुमारी बी.के. बबीता बहन ने सेवा, संयम और सकारात्मक सोच को जीवन का आधार बताया। विद्यार्थियों ने राजस्थानी पैरोडी, नृत्य, योगासन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मंच संचालन कोषाध्यक्ष हरीश जांगिड़ ने किया। टीम बाड़मेर अध्यक्ष सुरेश जाटोल व महामंत्री अबरार मोहम्मद ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बाड़मेर गौरव सम्मान से नितेश आर्य, कैप्टन हीरसिंह भाटी, डाया भाई खत्री, ईश्वर जांगिड़, कृष्णसिंह महेचा, मिर्चूमल कृपलानी, हाजी रहीम खान छीपा, डॉ. हनुमानराम चौधरी, जालमसिंह राजपुरोहित, रशीद अली, पप्पू कंवर, चेनाराम प्रजापत, मुमताज बानो जुनेजा, रमेश कड़वासरा, मुराद अली, सरिता लीलड़, मदनलाल सोनी, आलोक सिंहल, महिपाल कमेडिया, एडवोकेट राहुल शर्मा, कैलाशचन्द जैन, राजेन्द्र जांगिड़, नरसिंह बाकोलिया, अनिल शर्मा, आनन्द आचार्य, कौशलाराम, गोरखाराम, दीपेन्द्र सिंह, सुशीला खोथ, कविता चौधरी, महेन्द्र सिंह, मगीदेवी जांगिड़, सवाईराम चौधरी, वासुदेव जोशी, फताराम पंवार एवं रंजन सिंहल को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सोनाराम बेनीवाल, फूलचन्द गोंसाई, विशाखा बोथरा, ममता, संजयसिंह राठौड़, अनिता चौहान, जसराज, केलम एवं दरिया, श्रीराम ढाका, मंजू परमार, डॉ. आनन्द जे. थोरी, रफीक मोहम्मद कोटवाल, छगनसिंह, सुनिल कुमार, मनोहर सिंह, रामस्वरूप, शंकरसिंह, जगाराम, ईश्वरलाल, दुर्गावती, बाबूलाल शर्मा, मलाराम चौधरी, हुसैन सम्मा, डॉ. विमल सेठिया एवं डॉ. हुक्माराम जाखड़ को सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त घुमंतू महिला समुदाय की सुशिया, ललिता, नंदा, संतोष, भंवरी, भूरी देवी एवं डाली देवी को भी सम्मानित किया गया। वहीं महिला मंडल बाड़मेर आगोर की घुमन्तू महिला सुशिया देवी, ललिता देवी, नंदा, संतोष, भंवरी, भूरीदेवी व डाली देवी का भी शॉल ओढ़ाकर बहुमान किया।


